औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: थाना बेला क्षेत्र के गांव मढ़ादासपुर में 17 वर्षीय किशोर ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन छह वर्षीय बच्चे की सतर्कता और ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच गई। गुरुवार सुबह शोभित कुमार घर से निकलकर खेत पहुंचा और पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। उसी दौरान गांव के छह वर्षीय अनुराग ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण और युवक मौके पर पहुंचे तथा दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया गया। ट्रेनी फार्मासिस्ट अंशू, स्टाफ नर्स हेमवती और वार्ड बॉय संजय यादव ने प्राथमिक इलाज किया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर की हालत फिलहाल स्थिर है और उसकी निगरानी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...