औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की कई गंभीर खामियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। छह महीने से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट, इमरजेंसी वार्ड में बिना चादर के बेड, निष्प्रयोज्य खड़ी करीब 20 एंबुलेंस, बंद हेल्थ एटीएम और गोदाम में रखे नए चिकित्सा उपकरणों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने औषधि भंडार में दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी तिथि की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि जीवनरक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और किसी भी स्थिति में एक्सपायरी दवाओं का वितरण न हो। इमरजेंसी वार्ड में कई बेड बिना चादर के मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल सभी बेडों पर साफ एव...