औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। श्रावण मास में रविवार को अछल्दा विकासखंड की न्याय पंचायत छछुंद से दूसरी तूफानी डाक कांवड़ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। गांव स्थित शिव मंदिर से करीब 25 युवाओं की टोली सिंघीरामपुर से गंगाजल लेने के लिए निकली। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गांव का माहौल शिवमय हो गया। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे कांवड़ यात्रा पर रवाना होने से पहले शिव मंदिर में पूजन किया गया। परिजनों ने कांवड़ियों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर सकुशल यात्रा की कामना के साथ विदा किया। इसके बाद युवाओं की टोली भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए सिंघीरामपुर के लिए रवाना हुई। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया कांवड़िये सिंघीरामपुर पहुंचकर गंगाजल लेकर वापस छछुंद लौटेंगे। इसके बाद भगवान शिव ...