औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों के निर्देश चौराहों पर बेअसर दिखाई दे रहे हैं। व्यस्ततम चौराहों पर ऑटो चालकों की मनमानी के सामने यातायात पुलिस की व्यवस्था लाचार नजर आ रही है। सुभाष चौराहा हो या संजय गेट, खानपुर, तहसील और पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा, ऑटो चालक सड़क घेरकर सवारियां भरते दिखाई देते हैं। इससे वाहनों की रफ्तार थमती है और जाम लगता है। हैरत की बात यह है कि कई चौराहों पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऑटो चालकों को हटाने की प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती。 यह भी पढ़ें- Sambhal News: आदेश फाइलों में, चौराहों पर फिर ई-रिक्शों का कब्जा!यातायात व्यवस्था की स्थिति शहर के सुभाष चौराहे पर सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। यहां सड़क पर ऑटो खड़े कर चालक सवारियां बैठाते रह...