Auraiya News: चौथे दिन मां कूष्मांडा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की गई। भोर से ही श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाली लेकर मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर के देवकली मंदिर, बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर और काली माता मंदिर सहित जिले के प्रमुख देवी धामों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को आरती के समय मंदिर परिसर मां के जयकारों और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से गूंज उठे। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां को जल, रोली, अक्षत, सिंदूर, चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित किया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की उन्नति की कामना की। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घरों में स्थापित कलश का पूजन कर दुर्गा सप्तशती और देवी कवच का पाठ किया। मंदिरों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.