Auraiya News: चौकी पुलिस पर परिवार को परेशान करने का आरोप, एसपी से गुहार
औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। सॉफर चौकी क्षेत्र के हविलिया गांव की एक महिला ने चौकी पुलिस पर उसके परिवार को बेवजह परेशान करने और रुपये लेकर मामला निपटाने की बात कहने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार को राहत दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि चोरी के एक मामले में पकड़े गए युवकों से पूछताछ में महिला के बेटे का नाम सामने आया है। इसी सिलसिले में पुलिस जानकारी जुटाने उसके घर गई थी। हविलिया निवासी कांति देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। दो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि एक गांव में पानी के बताशे का ठेला लगाता है।
महिला के आरोप महिला का आरोप है कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.