Auraiya News: चोरों की ताबड़तोड़ वारदातों ने उड़ाई नींद, पुलिस गश्त पर सवाल
औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कस्बे और आसपास के क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। घरों से नकदी और जेवरात के बाद अब सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर और ट्रक चोरों के निशाने पर हैं। रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि चोर दो ट्रैक्टरों से बैटरियां निकाल ले गए। पास में रखा किराये का जनरेटर भी चोरी कर लिया। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बाबरपुर के सिद्धार्थ नगर निवासी भारत सिंह कुशवाहा की बाबरपुर पेट्रोल पंप से पहले मुगल रोड किनारे चाय की दुकान है। दुकान के पीछे उनका मकान बना है। रविवार रात दुकान के पास दो ट्रैक्टर खड़े थे। मध्यरात्रि पहुंचे चोर दोनों ट्रैक्टरों की बैटरियां खोल ले गए। इसके साथ ही वहां रखा किराये का जनरेटर भी उठा ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.