Auraiya News: चोरी की बाइक के साथ शामली का युवक गिरफ्तार
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मधूपुर पुलिया की सर्विस रोड पर जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। बरामद बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस की टीम सोमवार को मधूपुर पुलिया की सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की होंडा एसपी-160 बाइक से जा रहे युवक को रोक लिया। पुलिस ने बाइक से संबंधित अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा सका। जांच में बाइक चोरी की मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र उर्फ मानव निवासी अहमदगढ़, थाना झिंझाना, जिला शामली बताया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.