औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के रेलवे फाटक संख्या 13बी पर बुधवार दोपहर चेनपुलिंग से महानंदा एक्सप्रेस क्रासिंग के बीचोंबीच खड़ी हो गई। इससे अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लग गया। रेल कर्मचारियों ने होज पाइप जोड़कर चार मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया। अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस में दोपहर करीब 3:01 बजे चेनपुलिंग कर दी गई। इससे ट्रेन रेलवे क्रासिंग के बीच रुक गई। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर भाग गए। रेल कर्मचारियों ने होज पाइप जोड़कर दोपहर 3:05 बजे ट्रेन को रवाना किया। क्रासिंग पर ट्रेन खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। अछल्दा-बिधूना मार्ग से गुजर रहे वाहन सवारों और राहगीरों को करीब पांच मिनट तक जाम से जूझना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...