औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: स्वच्छता ही सेवा अभियान और वन्य जीव सप्ताह के तहत बुधवार को माध्यमिक विद्यालय बरमूपुर में पौधरोपण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वन्य जीवों की सुरक्षा का संदेश दिया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में वन विभाग एवं जिला गंगा समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने और विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई। चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवों की सुरक्षा, स्वच्छता, नदियों एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। यह भी पढ...