औरैया, जुलाई 25 -- Auraiya News: कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष तीन मामलों में संबंधित अधिकारियों को संयुक्त जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान ग्राम उम्मरपुर निवासी राजेश व श्रीकृष्ण पुत्र जगन्नाथ ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि राजकुमार और दिनेश ने उनके खेत को जोतकर अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ितों ने कब्जा हटवाकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं ग्राम सबलपुर निवासी इन्द्रपाल पुत्र घासीराम ने आरोप लगाया कि पड़ोसी काश्तकारों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते को तोड़कर उसे अपने खेत में मिला लिया है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन मे...