औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: जनपद में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य रहने के बावजूद हवा में अत्यधिक नमी के कारण दिनभर पसीना छूटता रहा। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल दिखे, जबकि दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। शाम तक बादल आते-जाते रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। उमसभरी गर्मी का असर खेती-किसानी पर भी दिखाई देने लगा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद खेतों में बनी नमी अब तेजी से कम हो रही है। धान की रोपाई वाले क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों ने रोपाई पूरी कर ली है, वे अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ज...