Auraiya News: चार दिन से ठप है सेंट्रल बैंक का कामकाज, ग्राहक परेशान
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: कंचौसी रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पिछले चार दिनों से कामकाज पूरी तरह ठप है। कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण ग्राहकों को जमा-निकासी सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए लगातार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्राहकों के अनुसार सोमवार से बैंक के कंप्यूटर सिस्टम का हार्डवेयर खराब है। बैंक कर्मियों ने इंजीनियरों द्वारा दो बार खराबी दूर कराने का प्रयास कराया, लेकिन सिस्टम चालू होते ही फिर से तकनीकी समस्या आ जा रही है। इसके चलते बैंक का अधिकांश कार्य प्रभावित है। ग्राहक मोहित गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, अनुज शुक्ला, श्रीकृष्ण राठौर समेत अन्य लोगों ने बताया कि कई दिनों से बैंक आ रहे हैं, लेकिन कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। सबसे अधिक परेशानी नकदी निकासी और जरूरी भुगतान करने वाले ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.