औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में बुधवार दोपहर चारा काटने के लिए बोर्ड में तार लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। तेज झटका लगने से वह दूर जा गिरी और बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। मानिकपुर निवासी करीब 35 वर्षीय ज्ञानवती बुधवार दोपहर करीब सवा एक बजे घर के बाहर लगी चारा काटने की मशीन चलाने की तैयारी कर रही थीं। वह मशीन का तार बिजली के बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गईं। तेज झटका लगने से वह दूर जा गिरीं और बेहोश हो गईं। महिला को जमीन पर पड़ा देख परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉ. ललित मोहन ने उनका इलाज शुरू किया। परिजनों के मुताबिक महिला क...