औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव में बुधवार दोपहर चारपाई से गिरने के बाद 60 वर्षीय मजदूर की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में पत्नी और परिवार की महिलाएं बिलखती रहीं। जैतापुर निवासी 60 वर्षीय भागीरथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार दोपहर वह घर में चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गए। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उन्हें उठाया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद भागीरथ को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव लेकर घर च...