औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने और सुरक्षित धागों के व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को राज्य कर विभाग ने धागा कारोबारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनने के साथ ही विभागीय नियमों के पालन और जनसुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शासन के निर्देश तथा आयुक्त, राज्य कर उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में शनिवार शाम चार बजे ककोर स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सभी प्रकार के धागों, पतंग के धागे और नायलॉन धागे के कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: व्यापारी संवाद आज, चाइनीज मांझा बिक्री रोकने पर रहेगा जोर कार्यक्रम में उपायुक्त प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त शिव शंकर चौरसिया, जय सिंह ...