औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: बाबरपुर कस्बे के सिकरोड़ी रोड पर शुक्रवार को सवारियां लेकर जा रहे लोडर पिकअप की बैटरी में अचानक स्पार्किंग होने से चिंगारियां उठने लगीं। चलते वाहन में चिंगारी उठती देख चालक और सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। त्योहार के मद्देनजर पास में तैनात दमकल कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। समय रहते चिंगारी पर काबू पाने से आग फैलने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। लोडर पिकअप इस्लाम नगर से सवारियां लेकर इटावा की ओर जा रहा था। बाबरपुर के सिकरोड़ी रोड पर पहुंचते ही वाहन की बैटरी में अचानक स्पार्किंग होने लगी। देखते ही देखते चिंगारियां निकलने लगीं। इसकी जानकारी होते ही वाहन में सवार लोगों में हड़कंप मच गया और चालक ने वाहन रोक दिया। इसी दौरान बाबरपुर चौराहे पर तैनात फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना मिली। दमकल...