Auraiya News: चलती बाइक बनी आग का गोला, कूदकर बची सवार की जान
औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: अछल्दा क्षेत्र के रामगढ़ मार्ग पर सोमवार को चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, गहैसर निवासी राजीव कुमार पुत्र उम्मीद सिंह अपनी टीवीएस स्टार सिटी बाइक से रामगढ़ बाजार जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक से स्पार्किंग होने लगी और कुछ ही क्षणों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। खतरा भांपते हुए राजीव ने तुरंत बाइक सड़क किनारे रोकी और कूदकर खुद को सुरक्षित कर लिया। घटना की सूचना पर हरचंदपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने से कुछ देर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.