Auraiya News: चकरोड से अतिक्रमण हटाने की मांग, किसान ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर रूरू के एक किसान ने सरकारी चकरोड पर बार-बार अतिक्रमण किए जाने और झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। किसान ने निष्पक्ष जांच, चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायती पत्र में किसान ने कहा है कि उसकी कृषि भूमि तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता सरकारी चकरोड है, जिस पर कथित रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। शिकायत के बाद कई बार अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन दोबारा कब्जा कर लिया गया। किसान का आरोप है कि धान की रोपाई के दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए उसने पहले ही पुलिस को सूचना दी थी। इसके बावजूद विरोधी पक्ष ने उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत देकर झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.