Auraiya News: चकरोड काटने से भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम, पौने घंटे थमे वाहन
औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: रामपुर-बोड़ेपुर में करीब 50 साल पुराने चकरोड को जेसीबी से काटकर संकरा किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार शाम अछल्दा-बहारपुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण सड़क पर पेड़ डालकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद करीब पौने घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। राजस्व टीम ने चकरोड की जांच की और कटे हिस्से को जेसीबी से दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया। ग्रामीणों के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय बोड़ेपुर के बगल से रामपुर गांव की ओर करीब 400 मीटर लंबा पुराना चकरोड है। यह अछल्दा-बहारपुरा मार्ग से जुड़ा है। ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आने-जाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। आरोप है कि रामपुर निवासी एक व्यक्ति ने चकरोड के किनारे करीब 13 बिस्वा खेत खरीदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.