Auraiya News: घूरा डालने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल, मारपीट का वीडियो वायरल
औरैया, जुलाई 25 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बनके पूर्वा गांव में शनिवार सुबह घर के पास घूरा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते लाठी, डंडे और हॉकी चलने लगी। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के बबलू का आरोप है कि वह और उनका पुत्र पाता स्थित प्लांट में रात्रि ड्यूटी पर थे, जबकि उनके चाचा राकेश कुमार खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के करीब छह लोग उनके घर पहुंच गए और उनकी पत्नी सुनीता देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जब बबलू घर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में सुनीता देवी, नितिन और रवि के सिर में गंभीर चोटें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.