Auraiya News: घसारा की रामलीला में सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
औरैया, नवम्बर 4 -- Auraiya News: विकास खंड की ग्राम पंचायत घसारा में चल रहे श्री विशाल रमणीय रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार रात शूर्पणखा के नाक-कान काटे जाने से लेकर सीता हरण तक की लीला का मंचन हुआ। शूर्पणखा प्रसंग में दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, साधु के वेश में रावण के सीता हरण का दृश्य देख दर्शक भावुक हो गए। रामलीला के 46वें वार्षिक आयोजन में मंगलवार की लीला का शुभारंभ अछल्दा नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण दुबे उर्फ रिंटू दुबे और अटसू नगर पंचायत अध्यक्ष के पति स्वदेश पोरवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद कलाकारों ने शूर्पणखा प्रसंग से मंचन शुरू किया। कलाकारों ने दिखाया कि वनवास के दौरान रावण की बहन शूर्पणखा भगवान राम के पास पहुंचती है और उनसे प्रणय निवेदन करती है। प्रसंग आगे बढ़ता है और लक्ष्मण शूर्पणखा के नाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.