औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: घर से नाराज होकर निकली युवती बेला में डीजल-पेट्रोल लेकर आ रहे ट्रक में सवार हो गई। बिधूना पहुंचने पर चालक ने उतरने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। चालक के रुरुगंज स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। कानपुर डिपो से डीजल-पेट्रोल लेकर ट्रक रुरुगंज स्थित पेट्रोल पंप पर आ रहा था। बेला में युवती को हाथ देते देख चालक ने ट्रक रोककर उसे बैठा लिया। बिधूना पहुंचने पर चालक ने युवती से नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इस पर चालक उसे लेकर रुरुगंज पेट्रोल पंप पर पहुंचा। ट्रक में युवती के बैठे होने की जानकारी पर पेट्रोल पंप मालिक ने रुरुगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की। उसने अपना नाम नैंसी पुत्री लाल...