औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। शहर के तकिया मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के मकानों तक लपटें नहीं पहुंचीं और बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर का काफी सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इटावा रोड स्थित तकिया मोहल्ले में निहारिका क्लिनिक के पास डॉ. गीता सिंह पत्नी देवेंद्र कुमार के मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम वाहन सहित मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी...