औरैया, सितम्बर 26 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में शनिवार को घर में भरे बारिश के पानी में गिरने के बाद 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। एक रिश्तेदार ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजकर जांच शुरू कर दी है। मलकपुर निवासी 75 वर्षीय महिला राम आसरे की पत्नी थीं। परिजनों के मुताबिक दो दिन से हो रही बारिश के कारण उनके घर में पानी भर गया था। शनिवार को महिला घर के भीतर पानी में गिर गईं। हालत बिगड़ने पर पुत्र बलवंत उन्हें चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार इसी दौरान घर आए रिश्तेदार सुंदरम ने मौत को संदिग्ध बताते हुए आपात सेवा 112 पर सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ...