औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहमापुर में गली के कब्जे के विवाद को लेकर घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती के साथ मारपीट और गला दबाकर हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रहमापुर निवासी अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में गली के कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में विपक्षी आए दिन गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देते रहे हैं, जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस चौकी में की जा चुकी है। तहरीर के अनुसार, दो अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे अरविंद गांव के बाहर पुलिया पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि ऊदल, उसका पुत्र इंद्रपाल, राजेंद्र और उसका पुत्र सुमित लाठी...