औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के अड्डा गनेश गांव में घर में घुसकर युवती को जबरन खींचने और विरोध करने पर परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह परिवार के साथ घर पर थे। आरोप है कि दिलीपपुर निवासी विकास उर्फ गोली, उसका भाई सूरज और देवेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने उनकी पुत्री किरन को जबरन खींचने का प्रयास किया।युवती के शोर मचाने पर पिता और मां गोमती देवी उसे बचाने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के लोगों से मारपीट की। इसमें गोमती देवी और प्रेमबाबू को चोटें आईं। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सि...