Auraiya News: घर में घुसकर दंपति और बच्चों को पीटने का आरोप
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: अटसू के एलची नगर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर दंपति और उनके दो बच्चों से मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला ने मंगलवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। एलची नगर निवासी बेबी देवी पत्नी रविंद्र बाबू ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनके पति घर के बाहर थे। आरोप है कि तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पति को पीटना शुरू कर दिया। बेबी देवी के मुताबिक, पति बचने के लिए घर के अंदर भागे तो आरोपी पीछा करते हुए भीतर घुस आए। वहां उन पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उनके दो नाबालिग बच्चों को भी पीटा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.