Auraiya News: घर में काम करते समय महिला को लगा करंट, भर्ती
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: घर में घरेलू कार्य के दौरान एक महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत गांव ऐली निवासी करीब 40 वर्षीय वीनू देवी शुक्रवार सुबह घर में कपड़े डाल रही थीं। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उन्हें तेज झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह उन्हें बिजली के संपर्क से अलग किया गया। इसके बाद परिजन बिना देर किए उन्हें रुरुगंज कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया।चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंच जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.