औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में मतदाता घर बैठे अपने मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मतदान शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन एवं उप जिलाधिकारी न्यायिक ने बताया कि मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम से मतदान केंद्र खोजने संबंधी विकल्प चुनना होगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मतदाता सूची में मामूली गलती से नहीं रुकेगा मतदान इसके बाद संबंधित स्नातक अथवा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और जनपद का चय...