Auraiya News: घर पहुंचा जवान बेटे का शव तो बिलख उठा पूरा मोहल्ला
औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखते ही मां बेसुध हो गईं, जबकि पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और शाम को गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंबेडकर नगर निवासी 23 वर्षीय अमन यादव परिवार के तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा उन्हीं के कंधों पर था। उनके पिता शिव सिंह परचून की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अमन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अमन मिलनसार और मददगार स्वभाव के थे। उनकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। बुधवार शाम अजीतम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.