Auraiya News: घर के सामने शराब पीने से रोका तो तमंचे से झोंका फायर
औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: जिला मुख्यालय के पास भियांपुर गांव में मंगलवार शाम घर के सामने शराब पीने से मना करने पर विवाद हो गया। एक युवक ने दो लोगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि फायर होते ही उसने नाली में कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही ककोर चौकी पुलिस गांव पहुंची और एक युवा को पकड़कर चौकी ले गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल रहा।
घटना का विवरण दिबियापुर थाना क्षेत्र के भियांपुर निवासी कल्लू ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे दुर्गेश तिवारी और गोपाल उसके दरवाजे के सामने शराब पी रहे थे। उसने दोनों को घर के सामने शराब पीने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों गाली-गलौज करने लगे। कल्लू का आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.