Auraiya News: घर के बंटवारे और रुपये के विवाद में भाई-भाभी पर मारपीट का आरोप
औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के खुशालपुर गांव में घर के बंटवारे और रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने पहुंचीं युवक की पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुशालपुर निवासी खुशीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे घर के बंटवारे और रुपये के लेनदेन को लेकर उसका बड़े भाई आदेश कुमार और भाभी आरती देवी से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि शोर सुनकर खुशीलाल की पत्नी रश्मि और छोटे भाई की पत्नी निशा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.