औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: बर्रु कुलासर गांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर घर के दरवाजे पर गालीगलौज करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिर पर कड़े से वार कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव का लल्लू दिवाकर उसके घर के दरवाजे पर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद रास्ते में दोबारा रोककर मारपीट की गई। हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार करने से वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।

हि...