Auraiya News: घर की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: कस्बे के जवाहरनगर मोहल्ले में सोमवार सुबह एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। कमरे में रखे कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। करीब एक से डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जवाहरनगर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ कल्लू चौहान सोमवार को अपने गांव बहादुरपुर गए थे। घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में ताला लगा था, जबकि नीचे उनकी पत्नी दवा खाकर आराम कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। शोर मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।पुलिस के पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.