Auraiya News: घर का ताला तोड़कर घुसने का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर में एक महिला ने घर का ताला तोड़कर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि डायल-112 पुलिस के पहुंचने पर घर का दरवाजा खुलवाया गया, जिसके बाद एक व्यक्ति घर के अंदर से बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पृथ्वीपुर निवासी नीलम देवी ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 9 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ धान की पौध देखने खेत गई थीं। कुछ देर बाद जब वह घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर से आ रही आवाज सुनकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पीड़िता के अनुसार काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.