Auraiya News: घरेलू विवाद के बाद घर से निकला युवक, खेत में पेड़ से लटका मिला शव
औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के चंदरपुर गांव में मंगलवार दोपहर 30 वर्षीय युवक का शव उसके खेत में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। एक दिन पहले घर में घरेलू विवाद होने के बाद युवक घर से निकल गया था। रातभर तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। मंगलवार को ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदरपुर निवासी 30 वर्षीय योगेश त्रिवेदी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया था। इसके बाद योगेश घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में भी जानकारी की गई, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर खेतों की ओर गए ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.