Auraiya News: ग्राहक को लेकर दो कपड़ा कारोबारियों में भिड़ंत, तीन पर एनसीआर
औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: कस्बे के मुख्य बाजार में ग्राहक को लेकर दो कपड़ा कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी इंजमाम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग अक्सर उनकी दुकान के सामने आने वाले ग्राहकों को अपनी ओर बुला लेते हैं। गुरुवार शाम एक ग्राहक उनकी दुकान पर आ रहा था। इसी दौरान ग्राहक को बुलाने को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई।दूसरे पक्ष के यूनिस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय उनका बेटा दुकान पर बैठा था। आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.