Auraiya News: ग्राम पंचायत चपटा में 1300 पौधे रोपे
औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चपटा में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर किया। एसडीएम अमित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत तहसील अजीतमल क्षेत्र में 1300 पौधों का रोपण किया गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.