Auraiya News: ग्राम चौपाल में योजनाओं की जानकारी, पोषण और अन्नप्राशन पर रहा जोर
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: विकासखंड अजीतमल की ग्राम पंचायत अलीपुर के मजरा मिर्जापुर में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर देते हुए समय पर पंजीकरण और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। उप कृषि निदेशक (कृषि) की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू मिश्रा और ग्राम पंचायत सचिव रचित कुशवाहा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.