Auraiya News: गौशाला में गंदगी देख भड़के डीएम, बोले- हरा चारा दें, जलभराव और सीसीटीवी की खामियां तुरंत दूर करें
औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के सेहुद स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंदगी, जलभराव और निर्धारित स्थान पर वृक्षारोपण न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने, जलभराव समाप्त कराने और गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा व पशु आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों के रखरखाव, चारे की उपलब्धता और अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला की फेंसिंग के किनारे शीघ्र वृक्षारोपण कराया जाए तथा पौधों की जियो टैगिंग भी सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में 84 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें सात नंदी शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.