Auraiya News: गौशाला की छत से गिरकर सफाई कर्मी गंभीर, आगरा में इलाज
औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: पसैया रोड स्थित नगर पंचायत की गौशाला में ड्यूटी के दौरान मंगलवार रात भंडार कक्ष की छत से गिरकर सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारी उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर पहले चिचौली और फिर कानपुर रेफर किया गया। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए हैं। नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात करीब 50 वर्षीय धर्मेंद्र की ड्यूटी पसैया रोड स्थित गौशाला में लगी थी। मंगलवार रात गर्मी के कारण वह गौशाला परिसर में बने भंडार कक्ष की छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे नींद में अचानक वह छत से नीचे गिर गए। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी होने पर साथी कर्मचारी जवाहर सिंह मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से धर्मेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.