Auraiya News: गोशाला के महामंत्री से मारपीट, मुकदमा दर्ज
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: सहार, संवाददाता। विवेकानंद श्रीकृष्ण सहार गोशाला परिसर में रविवार सुबह महामंत्री से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सहार निवासी अश्वनी कुमार पांडेय विवेकानंद श्रीकृष्ण सहार गौशाला के महामंत्री हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक व्हाट्सएप समूह पर हिंदू धर्म को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण उनका अखिलेश कुमार शुक्ला से विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि इसी रंजिश में रविवार सुबह करीब 8:40 बजे अखिलेश गौशाला परिसर में पहुंचा। उस समय वह गोवंश की देखरेख और व्यवस्था संबंधी कार्य कर रहे थे। आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। वहां मौजूद ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.