Auraiya News: गोवर्धन पर्वत की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार स्थित ब्रजेश्वरी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को कथावाचक आचार्य राजीव शास्त्री महाराज ने गोवर्धन पूजा और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। भगवान के नामकरण, पूतना वध और माखन चोरी की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षसों का संहार कर ब्रजवासियों की रक्षा की। उन्होंने इंद्रदेव का अभिमान दूर करने के लिए ब्रजवासियों से गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। इससे क्रोधित होकर इंद्रदेव ने मूसलाधार बारिश कराई तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की। इसके बाद इंद्रदेव को अपनी भूल का एहसास हुआ और उनका अभिमान दूर हो गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भगवान की शरण में आने वालों पर सदैव बरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.