Auraiya News: गोलीकांड के नौ दिन बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर
औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: पूठा गांव में कहासुनी के बाद युवक के सिर पर लोहे के पाइप से हमला करने और तमंचे से गोली मारने के मामले में नौ दिन बाद भी नामजद आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय युवक का पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक गोली अभी उसके पेट में फंसी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शाहपुर गांव निवासी राकेश बाबू राजपूत ने घटना के बाद पूठा निवासी अन्नू, शिवम, आयुष और सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के मुताबिक 15 अगस्त को उनका 24 वर्षीय पुत्र शिवम पूठा गांव में रंजीत सिंह की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी आरोपितों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.