औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के ग्राम भीखेपुर में जमीनी विवाद में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बुधवार को भीखेपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान घर के बाहर चारपाई पर बैठे युवक पर तमंचे से फायरिंग की गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शनि उर्फ राजा यादव निवासी करहाता, थाना कुदरकोट को हनुमन्तपुर पुलिया के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक ...