औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: बेला-बिधूना मार्ग पर मनुआ पुरवा मोड़ के सामने स्थित खुशबू मैरिज होम में मंगलवार सुबह करीब 15 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह संचालक ने जैसे ही गेस्ट हाउस खोला, अंदर विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर वह घबरा गए और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। गेस्ट हाउस संचालक शीलू श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह वह रोज की तरह गेस्ट हाउस पहुंचे थे। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उनकी नजर अजगर पर पड़ी। उसके बड़े आकार को देखकर उन्होंने पास जाने के बजाय वन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। टीम के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के अनुसार अजगर की लंबाई करीब 15 फीट थी। अजगर पकड़े जाने के बाद गेस्ट हाउस संचालक और आसपास...