Auraiya News: गेस्टहाउस से चोरी में तीन गिरफ्तार, मशीन व टीवी बरामद
औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: अयाना स्थित गेस्टहाउस से मिक्सर मशीन, डायनमो मशीन और टीवी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और एक बाइक बरामद की। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि उपनिरीक्षक शिवप्रसाद ने पुलिस टीम के साथ जगतपुर स्थित दीपाली होटल के पास दबिश दी। यहां से सत्यप्रकाश उर्फ सनी निवासी अंडावा की मड़ैया थाना बकेवर, इटावा और राजा उर्फ राजकुमार व देवेंद्र सिंह निवासी मढ़ापुर, कोतवाली औरैया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक मिक्सर मशीन, डायनमो मशीन और टीवी बरामद हुआ। उनके पास मिली बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि 11 जून की रात अयाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.