औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के भदसान लालपुर गांव में घर के सामने रखी गिट्टी की दो बोरियां हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने गाली-गलौज कर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और ईंट-पत्थर फेंके। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। भदसान लालपुर निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार को पड़ोसी लोकेश उर्फ सोनू और सुनील कुमार उर्फ सुआ घर के सामने रखी गिट्टी की दो बोरियां हटाने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश के कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली पुलिस...