Auraiya News: गाली देने का विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सीपोरिया गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने घर में घुसकर युवक और उसके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में एक युवक के हाथ में गंभीर चोट आई। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीपोरिया निवासी राजू सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी पत्नी रीता सिंह भैंस को चारा डाल रही थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला भूरे उर्फ धर्मवीर यादव गाली-गलौज कर रहा था। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने घर के पास किसी की गुंडागर्दी नहीं चलने देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद भूरे उर्फ धर्मवीर, अमर सिंह उर्फ गब्बर, कल्लू उर्फ रामकेश निवासी सीपोरिया और कुलदीप यादव निवासी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.